net/jrf

हिंदी के प्रमुख उपन्यास और उनके प्रमुख पात्रों की सूची

हिंदी के प्रमुख उपन्यास और उनके प्रमुख पात्रों की सूची

हिन्दी के प्रमुख उपन्यास और उनके प्रमुख पात्रों की सूची:-

●सेवासदन– 1918 (प्रेमचंद) – सुमन, गजाधर, कृष्णचन्द्र, पद्मसिंह, शान्ता

●रंगभूमि– 1925(प्रेमचंद) – सूरदास, सोफिया, भरतसिंह, महेन्द्र कुमार, विनय, सुभागी, जानसेवक, इंदु, जाह्नवी, मिठुआ, ताहिर अली

●कंकाल– 1929 (जयशंकर प्रसाद) – विजय, तारा (यमुना), मंगल, देवनिरंजन, वाथम, किशोरी, रामा, घण्टी

●गबन– 1928 – (प्रेमचंद) – जालपा, रामनाथ, रतन, जोहरा

●कर्मभूमि – 1933 – (प्रेमचंद) – अमरकान्त, समरकान्त, मैना, सुखदा, डॉ० शान्ति कुमार, सकीना, महन्त साहब

●सुनीता -1934 – (जैनेन्द्र) – सुनीता, श्रीकान्त, हरिप्रसन्न, सत्या

●चित्रलेखा – 1934 – (भगवती चरण वर्मा) – चित्रलेखा, बीजगुप्त, कुमार गिरि,चाणक्य

●गोदान – 1936 – (प्रेमचंद) – होरी, धनिया, गोबर, झुनिया, भोला, राय साहब, मेहता, मालती, खन्ना, दातादीन, गोविन्दी

●त्यागपत्र-1937 – (जैनेन्द्र) – मृणाल, शीला, प्रमोद

●शेखर: एक जीवनी – 1940 (अज्ञेय) – शेखर, शशि, सरस्वती, रामेश्वर, बाबा मदन सिंह, शारदा

●बाणभट्ट की आत्मकथा- 1946 – (हजारीप्रसाद द्विवेदी) – बाणभट्ट, भट्टिनी (चन्द्रदीधीति), निउनिया (निपुणिका), तुवर मिलिन्द, सुचरिता, महामाया, विरतीवज्र

●मृगनयनी– 1950 – (वृंदावनलाल वर्मा) – मृगनयनी, मानसिंह, अटल, लाखी, गया सुद्दीन

●नदी के द्वीप- 1951- (अज्ञेय) – भवुन, गौरा, रेखा, चन्द्रमोहन, हेमेन्द्र, डॉ० रमेश

●सूरज का सातवाँ घोड़ा – 1952 -(धर्मवीर भारती) –मणिक मुल्ला, महेसर, दलाल, चमन, रामधन, तन्न, सत्ती,जमुना, लिली

●मैला आँचल – 1954 – (फणीश्वरनाथ रेणु) – बावनदास, बालदेव, कालीचरण, लछमी, रामखेलावन, रामदास, सेवादास, राम किरपाल सिंह, कमली, डाक्टर, तहसीलदार, वासुदेव

●बूँद और समुद्र-1956 -(अमृतलाल नागर) – ताई, नन्दो, मिसेज वर्मा, वनकन्या, डॉ० शीला, सज्जन, महिपाल, कर्नल, राजा साहब, सालिगराम, जगदेव सहाय, लाला जानकी सरन, रामजी दास, शंकरलाल सेठ, रूप रतन

●उखड़े हुए लोग– 1956 – (राजेन्द्र यादव) – देशबन्धु, शरद, जया, पद्मा, सूरज

●झूठा सच– 1958- (यशपाल) – तारा, कनक, शीलो, जयदेवपुरी, गिल, सोमराज, चड्ढा असद

●अपने-अपने अजनबी – 1961 – (अज्ञेय) – योके, सेल्मा, यान, फोटोग्राफर, पाल

●यह पथ बन्धु था– 1962 – (नरेश मेहता) –श्रीधर, इन्दु, दीदी, मालती, सरस्वती, विशन

●राग दरबारी-1968- (श्रीलाल शुक्ल) – वैद्यजी, रंगनाथ, रुप्पन बाबू, दरोगाजी, जोगनाथ,सनीचर, खन्ना मास्टर, बद्री पहलवान

●आपका बंटी– 1971- (मन्नू भंडारी) – अजय (पिता), शकुन (माता), बंटी (पुत्र), मीरा

●तमस– 1973- (भीष्म साहनी)- वानप्रस्थ जी, मुराद अली नत्थू, रिचर्ड, लिजा, बख्शीजी, जरनैल सिह, हरनाम, बन्तो, लक्ष्मी नारायण, नूर इलाही, मोहन

●महाभोज– 1979- (मन्नू भंडारी) – दा साहब, बिसेसर, सुकुल बाबू, जोरावर

●इदन्नमम – 1994 (मैत्रेयी पुष्पा) – मन्दा, महेन्दर, मकरंद, महाराज, अभिलाष सिंह

●कलिकथा: वाया बाईपास – 1998 (अलका सरावगी) – किशोरबाबू, शान्तनु, रामविलास

●आवां– 2000 – (चित्रा मुद्गल) – अल्मा, राम सिंह, राणा, मंशाराम, कदमा बाई सूरजभान, धीरज, श्री रामशास्त्री

●क्याप – 2001 – (मनोहर श्याम जोशी) – काका, उत्तरा, उर्वादत्त ज्यू, डाक्साब, रामध्यानु, हरकू

●शेष कादम्बरी – 2001- (उषा प्रियम्वदा) – रूबी दी, देवीदत्त, मि• वियेना, सविता, मायाबोस, सायरा, फरहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *