hello@mukhyansh.com

सिंधु घाटी सभ्यता- स्थान और प्राप्ति

सिंधु घाटी सभ्यता- स्थान और प्राप्ति

【सिंधु घाटी सभ्यता】

मोहनजोदड़ो (सिंधु नदी के तट पर)
-पाकिस्तान में अवस्थित
प्राप्ति-
●एक शील पर तीन मुख वाले देवता (पशुपति नाथ) की मूर्ति (इनके चारो ओर हाथी, गैंडा, चीता एवं भैंसा विराजमान है)
●वृहत् स्नानागार
●शवाधान
●दाढ़ी वाले पुजारी की मूर्ति
●नर्तकी की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति
●बुने हुए कपड़े

हड़प्पा (रावी नदी के तट पर )
-पाकिस्तान में अवस्थित
प्राप्ति-
●विशाल चबूतरों वाले छह अन्नागारों की दो कतारें
●लिंग और योनि के पाषाण प्रतीक
●मातृदेवी की मूर्ति
●लकड़ी की ओखली में गेहूं और जौ
●पासा
●ताम्र तुला और दर्पण
●कांस्य धातु की बनी हिरण का पीछा करते हुए कुत्ते की मूर्ति
●लाल बालुआ पत्थर से बना पुरुष धड़
●बैलगाड़ी

धौलावीरा – 
-गुजरात में अवस्थित
प्राप्ति-
●विशाल पानी कुंड
●अद्वितीय जलदोहन प्रणाली
●स्टेडियम
●बांध और तटबंधध
●विज्ञापन पट्टिका की भांति 10 बड़े आकार के संकेताक्षरों वाला अभिलेख
(Imp:- यह सबसे नवीनतम खोजा गया IVC शहर है। हाल ही में भारत सरकार ने इसे यूनेस्को में विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित करने का प्रस्ताव भेजा है।)

लोथल – (भोगवा नदी के किनारे)
 -गुजरात में अवस्थित
●यह नगर सिंधु सभ्यता के मैनचेस्टर के रूप में प्रचलित।
●समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण स्थल।
प्राप्ति-
●गोदीवाड़ा ( जहाज बनाने का स्थान )
●धान की भूसी
●अग्नि वेदिकाएं
●चित्रित मृदभांड
●आधुनिक शतरंज
●घोड़े और जहाज की टेराकोटा आकृति
●कोण मापने वाले उपकरण
●मानव निर्मित बंदरगाह

राखीगढ़ी– (हड़प्पा सभ्यता की प्रांतीय राजधानी के रूप में प्रचलित)
-हरियाणा में अवस्थित
प्राप्ति-
●अन्नागार
●कब्रिस्तान
●नालियां
●टेराकोटा की ईंटें

रोपड़– पंजाब में सतलज नदी के तट अवस्थित
-यह स्वातंत्रयोत्तर खोजा गया पहला हड़प्पा स्थल है ।
प्राप्ति-
●अंडाकार गड्ढे में मानव शव के साथ दफन कुत्ता
●तांबे की कुल्हाड़ी

बालाथल और कालीबंगा – 
-राजस्थान में अवस्थित
●चूड़ी कारखाना
●खिलौने
●ऊंट की हड्डियां
●अलंकृत ईटें
●अग्नि वेदिकाएं

सुरकोटदा – गुजरात में अवस्थित
-घोड़े की हड्डियों का पहला वास्तविक अवशेष यहाँ मिला है।

बनावली – सरस्वती नदी के तट पर अवस्थित
-अरीय गलियों वाला एक मात्र हड़प्पाई नगर
प्राप्ति-
●खिलौना
●हल
●जौ
●लाजवर्द
●अग्नि वेदियां
●अंडाकार आकार की बस्ती

आलमगीरपुर – यमुना के तट पर अवस्थित
-यह नगर आधुनिक उत्तर प्रदेश का मेरठ क्षेत्र है।
-यह सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पूर्वी स्थल है।
प्राप्ति-
●तांबे के बने हुए टूटे फलक
●मिट्टी की बनी वस्तुएं

चनहुदड़ो
-यह बिना गढ़ वाला अकेला सिंध शहर
-वर्तमान में पाकिस्तान में अवस्थित
प्राप्ति-
-लिपस्टिक का उपयोग पाया गया है।

कोट दीजी– वर्तमान पाकिस्तान में अवस्थित
प्राप्ति-
-टार
-बैल
-मां देवी की मूर्तियां